Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

धमतरी में तीन दोस्तों की बेरहमी से हत्या,रायपुर के रहने वाले थे तीनो दोस्त,घूमने गए थे धमतरी..

रायपुर/प्रविंस मनहर – धमतरी जिले से देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां अज्ञात युवकों के द्वारा तीन दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दिया गया। बता दे की घटना धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र की हैं जहा तीनो दोस्त एक ढाबे में पता पूछने के लिए रुके जहा पहले से ही 5-6 युवक मौजूद थे पता पूछने के दौरान उन लोगो से किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और विवाद इतना बढ़ गया की पहले से मौजूद युवको ने तीनो दोस्तों पर चाकू से ताबड़तोड़ हलमा कर दिया इस हमे में तीनो युवको की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीनो युवक रायपुर के रहने वाले हैं और कल धमतरी घूमने निकले थे इस दौरान यह घटना घाटी। वही इस पुरे मामले पर पुलिस ने कुछ संदेही लोगो से पूछताछ कर रही हैं। प्रदेश में लगातार चाकू बाजी घटना की घटना बढ़ते ही जा रहा हैं आये दिन चाकू बाजी से किसी न किसी की हत्या हो रही हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close