[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले विधायकों ने लगाए 703 सवालों की बौछार, सरकार से मांगे जाएंगे जवाब

रायपुर। CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो रहा है और ये सत्र 17 जुलाई यानि कुल पांच दिनों तक चलेगा। पांच दिनों के इस मानसून सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी। इन पांच अहम बैठकों में सरकार वित्तीय और अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्य सदन के पटल पर रखेगी। सत्र से पहले विधायकों ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में जल्द होगी मानसून की एंट्री, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, गरज-चमक के साथ होगी बारिश

इस बार विधानसभा में कुल 703 सवाल लगाए गए हैं, जिनके जवाब विभिन्न विभागों से मांगे जाएंगे। इनमें 702 सवाल ऑनलाइन माध्यम से लगाए गए हैं, जबकि सिर्फ एक सवाल ऑफलाइन प्रस्तुत किया गया है। सवालों के जरिए विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायक प्रदेश से जुड़े अहम मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेंगे। इस बार कानून-व्यवस्था प्रमुख मुद्दों में शामिल है।

प्रदेश में हाल के दिनों में हुई घटनाओं को लेकर गृह विभाग से जवाब मांगे जाएंगे। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सदन में चर्चा होने की संभावना है। शहरों में बढ़ती ट्रैफिक समस्याओं को लेकर भी सरकार को घेरा जा सकता है।

Raipur Murder News: रायपुर में फिर मर्डर… इस इलाके में खून से लथपथ मिली युवक की लाश,पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

CG Monsoon Session: वहीं कृषि से जुड़े मुद्दे भी मानसून सत्र में प्रमुखता से उठेंगे। किसान हितों को ध्यान में रखते हुए डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरकों की उपलब्धता, खाद-बीज की आपूर्ति, खेती की तैयारियों और कृषि व्यवस्थाओं को लेकर सरकार से जवाब मांगे जाएंगे। मानसून सत्र में प्रदेश के कानून-व्यवस्था, कृषि, ट्रैफिक और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदन में तीखी बहस होने के आसार हैं।

 

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close