[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Udhayanidhi Stalin Arrested : एक्ट्रेस तृषा पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चेन्नई। Udhayanidhi Stalin Arrested : तमिलनाडु की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब डीएमके नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को चेन्नई स्थित उनके आवास से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Road Accident: भीषण हादसा… ट्रेलर-ट्रैवलर की जबरदस्त टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल

यह पूरा विवाद कावेरी जल बंटवारे के मुद्दे पर आयोजित एक राजनीतिक रैली के दौरान दिए गए भाषण से जुड़ा है। आरोप है कि उदयनिधि स्टालिन ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विजय पर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट पहुंचे

गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए उदयनिधि स्टालिन ने मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। सुनवाई के दौरान उनके वकील ने मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए दोपहर बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

अभिनेत्री तृषा का नाम भी विवाद में

विवाद उस समय और बढ़ गया जब रैली के दौरान कथित तौर पर अभिनेत्री तृषा के खिलाफ भी आपत्तिजनक नारे लगाए गए। इस घटनाक्रम के बाद मामला केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला सम्मान से जुड़े मुद्दे के रूप में भी सामने आया।

राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा मामला

इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से भी की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रैली के दौरान महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणियां की गईं। आयोग से मामले की जांच कराने, संबंधित बयान पर स्पष्टीकरण मांगने और सार्वजनिक माफी दिलाने के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Nitish Kumar Meet PM Modi: क्या होने वाला है कुछ बड़ा? बीजेपी की हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, सियासी अटकलें तेज

जांच जारी

Udhayanidhi Stalin Arrested : पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, उदयनिधि स्टालिन की अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत के फैसले और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। राजनीतिक दलों के बीच इस घटनाक्रम को लेकर बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close