[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबर

CG Murder News: रिश्तों का कत्ल, नाती ने डंडे से पीट-पीट कर नानी को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगी वजह

धमतरी। CG Murder News: धमतरी जिले के बठेना वार्ड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाती ने अपनी सगी नानी की लाठी- डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार,आरोपी लोमन ध्रुव अपनी मां पूर्णिमा के साथ बठेना वार्ड में अपनी नानी के घर में रहता है। जिसका सोमवार रात अपनी मां और नानी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी नानी की डंडे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। बीच-बचाव करने आई मां पर भी डंडे से हमला कर दिया।

CG Murder News: वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि, आरोपी युवक खर्चा पानी के लिए पैसे नहीं देने के कारण अपनी नानी से विवाद किया और इसी दौरान डंडे से पीट-पीट कर अपनी नानी की जान ले ली। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close