गणतंत्र दिवस के मौके पर गृह मंत्री का बड़ा बयान, कहा-तय समय सीमा में ही पूरे छत्तीसगढ़ से समाप्त होगा नक्सलवाद
अंबिकापुर। Vijay Sharma Statement On Naxalism: पूरा देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों को सीधा और स्पष्ट संदेश देते हुआ कहा कि, भारत का संविधान हर नागरिक को अपने विचार रखने की पूरी आज़ादी देता है, लेकिन इसके लिए हथियार उठाने की ज़रूरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने नक्सलियो से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील की।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री भी स्पष्ट कर चुके हैं कि, नक्सलवाद का अंत होना चाहिए। इसी दिशा में केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से माओवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च 2026 की समय-सीमा तय की है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खात्मे के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ,तय समय-सीमा के भीतर पूरे छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा।
Vijay Sharma Statement On Naxalism: गृहमंत्री ने कहा कि ,अब राज्य में हथियार लेकर जंगलों में घूमना, तालाबों और नदियों के किनारे आईईडी लगाना, निर्दोष लोगों की हत्या करना और स्कूलों को बम से उड़ाने जैसी घटनाएं पूरी तरह समाप्त होंगी। नक्सलवाद के खात्मे के बाद समूचा बस्तर विश्व पटल पर विकास और शांति के प्रतीक के रूप में उभरेगा,और इसमें किसी भी तरह का कोई संशय नहीं है।




