BREAKING : यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल, 8 ने खुदकुशी की कोशिश की, आरोपी छात्रा गिरफ्तार

पंजाब। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं का नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इससे आहत होकर 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की। 2 लड़कियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर छात्राओं ने देर रात करीब ढाई बजे चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंगामा किया। यहां की एक छात्रा पर ही वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजा था जहां से यह वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। खरड़ में मामला दर्ज किया गया है। युवक को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम शिमला के लिए निकल गई है।
बता दें कि मोहली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रा ने 60 लड़कियों का नहाते वक्त का वीडियो बनाया और एक युवक को ये वीडियो भेज दिए। उस युवक ने छात्राओं के नहाते समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिसके बाद 8 छात्राओं को गहरा सदमा लगा और उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। इस मामले पर पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि जल्द ही इंटरनेट से वीडियो हटवाए जाएंगे। स्टूडेंट्स को संयम बनाकर रखना चाहिए।
#chandigarhuniversity में छात्रा ने बनाई 60 स्टूडेंटस की नहाते वक्त वीडियो, आठ ने किया आत्महत्या प्रयास, #चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंगामा #Chandigarh #ViralVideo pic.twitter.com/53Ip3gKjkf
— KAMLESH BHATT कमलेश भट्ट (@kamleshcbhatt) September 18, 2022
गौरतलब है कि आत्महत्या का प्रयास करने वाली छात्राओं को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। आरोप है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रबंधन स्टूडेंट्स पर मामला दबाने का दवाब बना रहा है। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने मामले में कुछ भी कार्रवाई नहीं की।
A female student recorded videos of 60+ females while bathing & made it viral.
3 girls in #ChandigarhUniversity & attempted suîcide today and 1 of them is deceased.
Management is acting very carelessly on this incident & wants to suppress it for the reputation of the college. pic.twitter.com/JWwGf1jEeX
— Ankur🇮🇳™ (@unapologeticAnk) September 17, 2022
बताया जा रहा है कि छात्रा लंबे समय से अन्य छात्राओं के नहाते समय के वीडियो बना रही थी और शिमला के एक युवक को भेज रही थी। युवक ने ये वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिए। छात्राओं ने जब सोशल मीडिया पर अपने ये वीडियो देखे तो वह दंग रह गईं। जब साथी लड़कियों ने आरोपी छात्रा से वीडियो बनाने और किसी युवक को भेजने के बारे में पूछा तो उसने अपनी गलती मान ली है। आरोपी छात्रा ने कहा कि हां उसने नहाते वक्त लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड किए।
Trigger Warning ❗️Disturbing Visuals-
Within another 2 hours another girl has just attempted to suicide. Terrible chaos!!!! #ChandigarhUniversity#We_want_justice pic.twitter.com/JN8W1SbfTq
— Yogita Bhayana योगिता भयाना (@yogitabhayana) September 17, 2022




