Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम करेगी अद्भुत करतबों का प्रदर्शन, देशभक्ति के रंग में रंगेगा आसमान

रायपुर। Suryakiran Air Show : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का आज अंतिम दिन है। इस मौक पर नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम और आकाश गंगा पैराट्रूपर टीम नवा रायपुर के आसमान में अपने अद्भुत करतबों का प्रदर्शन करेंगी। जिससे आसमान देशभक्ति और रोमांच के रंग से भरने वाला है।

बता दें कि, यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित सेंध तालाब के ऊपर आयोजित होगा। जिसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका, CM साय शामिल होंगे। इस प्रदर्शन में फाइटर प्लेन मनूवर करते हुए हार्ट, डायमंड, लूप, ग्रोवर, डान आदि फार्मेशन आकाश में दिखाई देगा। इसके साथ ही फाइटर प्लेन आर्कषक तिरंगा लहराते हुए आसमान में दिखेगें।

Suryakiran Air Show :  सूर्य किरण की टीम अब तक देश-विदेश में 700 एयर शो कर चुके हैं। हाल में ही टीम ने थाइलेंड में प्रदर्शन किया था। फाइटर पायलटों ने बताया कि 8 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद एयर शो के लिए सक्षम हो पाते हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close