[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Bhilai Road Accident: तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर और पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौके पर मौत

भिलाई। Bhilai Road Accident: भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Surajpur Viral Video: फरिश्ता बना किसान, उफनते नाले के बीच बच्चों को कंधे पर बैठाकर पहुंचाया स्कूल, देखें वीडियो

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सेक्टर-6 निवासी दीपक और उसके दोस्त कौशिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह करीब 4 बजे अपने दोस्तों को बिना बताए कार लेकर निकले थे। सेक्टर-8 से ग्लोब चौक की ओर जाते समय कार की रफ्तार काफी तेज थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

जानकारी के मुताबिक, कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और उसके बाद सीधे एक पेड़ से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि चालक दीपक और उसके साथ बैठे कौशिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सुपेला स्थित मर्च्युरी भेज दिया।

Raipur News: मछली पकड़ना पड़ा भारी, जाल में फंसकर नाले में बहा युवक, तड़पकर दर्दनाक मौत

Bhilai Road Accident: प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हादसे से कुछ समय पहले दोनों दोस्तों ने शराब का सेवन किया था। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों युवक तड़के किस उद्देश्य से घर से निकले थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है, जबकि इलाके में भी मातम का माहौल है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close