छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन आज होगी मां कालरात्रि की पूजा, अकाल मृत्यु के भय से मिलती है मुक्ति
रायपुर। Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का आज सातवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। श्रद्धालु मां कालरात्रि की पूजा कर सुख-समृद्धि, भय से मुक्ति और परिवार की रक्षा की कामना कर रहे हैं।
Read More: Ambikapur Breaking : इश्क में हाई-वोल्टेज ड्रामा, आशिक चढ़ा मोबाइल टावर पर
धार्मिक मान्यता है कि मां कालरात्रि अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करती हैं और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करती हैं। इस अवसर पर घरों और मंदिरों में विशेष पूजन, हवन और आरती का आयोजन किया जा रहा है। वातावरण भक्तिमय हो गया है और हर ओर देवी भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है।
Read More: छत्तीसगढ़ पहली बार करेगा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी, आज से होगा खेल का शुभारंभ
Chaitra Navratri 2026: कहा जाता है कि, मां कालरात्रि की पूजा करने से भक्तों को बुरी शक्तियों और अकाल मृत्यु से रक्षा मिलती है। पुराणों के अनुसार, जब असुर रक्तबीज का आतंक बढ़ गया था, तब मानव जीवन की रक्षा के लिए देवी दुर्गा ने अपने तेज से मां कालरात्रि को प्रकट किया था।
Advertisement




