Breaking news
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हादसा

CG ACCIDENT : खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, दो लोगों की दर्दनाक मौत, ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ हादसा

 

जगदलपुर : बस्तर जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस बस्तर थाना क्षेत्र के माजीसा पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस चालक और महिला हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे बस चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए कटर मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा।

स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अन्य घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close