रायपुर।Chhattisgarh SIR: वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े को लेकर सियासत गरमाई हुई है। वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2026 से SIR शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश में मतदाता सूची का मिलान किया जा रहा है, जिसमें 2003 की मतदाता सूची को 2025 की वोटर लिस्ट से मिलाया जा रहा है।
बता दें कि, मतदाता सूची के मिलान का कार्य BLO से करवाया जा रहा है। इस पुनरीक्षण के दौरान फर्जी मतदाताओं की पहचान की जाएगी और मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा। चुनाव आयोग ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मतदाता सूची के लिए पूर्व-पुनरीक्षण गतिविधियां शुरू करने का निर्देश दिया है। वहीं चुनाव आयोग ने कहा था कि,पूरे देश में एक साथ SIR लागू किया जाएगा। जिसके लिए भारतीय नागरिकों को शामिल करने के लिए जरूरी दस्तावेज के सुझाव मांगे गए हैं।
Chhattisgarh SIR: मालूम हो कि, प्रदेश में आखिरी बार साल 2004 में SIR किया गया था। जिसमें फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे। वहीं बिहार में SIR की प्रक्रिया जारी है जो की 30 सितंबर तक पूरी होगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में वोटर लिस्टर के SIR की तैयारी लगभग पूरी कर ली है।




