Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मंत्री राम विचार नेताम का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘सत्ता का स्वाद कांग्रेस कभी नहीं चख पाएगी’

रायपुर। Ram Vichar Netam On Congress: कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, स्थगन प्रस्ताव विपक्ष का सबसे बड़ा हथियार होता है, लेकिन सदन की कार्यवाही रोक कर चर्चा कराना चाहा इस पर भी गंभीरता विपक्ष की दिखाई नहीं देता है। स्थगन नेता प्रतिपक्ष ने लाया तो विपक्ष के सदस्य अपने क्षेत्र की बात करने लगे। विपक्ष अपनी औपचारिकता निभा रहा है।

कांग्रेस पिछली सरकार की बंद योजनाओं और बीजेपी सरकार की दो साल के विफलता को लेकर जनता के बीच जाएगी वाले मामले पर मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि, जनता ने कांग्रेस जन-जन तक जाने के लिए 5 साल मौका दिया था। उन्होंने कहा कि, आगे कांग्रेस का भविष्य दिखाई नहीं दे रहा है।

Ram Vichar Netam On Congress: वहीं कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि, कांग्रेस  छत्तीसगढ़ या देश में कहीं सत्ता के करीब के नहीं है। सत्ता का स्वाद कांग्रेस कभी नहीं चख पाएगी। उनकी बातों पर जनता विश्वास नहीं करने वाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, दिनों दिन कांग्रेस की हालत दुबली होती जा रही है।

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close