Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में धड़ल्ले से बिक रहा है सूखा नशा, ड्रग्स लेते युवती समेत युवकों का वीडियो आया सामने, जमकर हो रहा वायरल

रायपुर। Drugs Viral Video: राजधानी रायपुर में नशे का कारोबार बड़ी तेजी से हो रहा है।  बड़ी ही आसानी से गांजा और ड्रग्स समेत नशे के अन्य सामान मिल रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी युवाओं का नशा करते वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला अमलीडीह कॉलोनी से सामने आया है। जहां ड्रग्स लेते हुए युवकों और कुछ युवती का वीडियो सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अमलीडीह कॉलोनी के एक फ्लैट में युवती समेत कुछ लोगों द्वारा सुखा नशा (ड्रग्स) लेते हुए वायरल वीडियो सामने आया है। वीडियो में नोट रखकर ड्रग्स की लाइन खींचते दिख रहे हैं, जो राजधानी में नशे की खुली बिक्री को उजागर करता है। पुलिस ने सूखे नशे से जुड़े करीब 79 पैडलर्स को जेल भेजा है, फिर भी पर्सनल ग्राहकों को चोरी-छिपे सप्लाई जारी है।

Drugs Viral Video:  बता दें कि, इस वीडियो में युवा नशा करते नजर आ रहे हैं, जिसमें एक युवती भी शामिल है। नोटों का इस्तेमाल लाइन खींचने के लिए किया गया दिखाया गया है, जो गुप्त सप्लाई नेटवर्क की ओर इशारा करता है। रायपुर पुलिस ने ड्रग्स तस्करी मामले में पहले भी होटलों और पार्टियों के वीडियो वायरल होने पर जांच और गिरफ्तारियां की है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close