[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Jhansi News: नई नवेली दुल्हन की ऐसी करतूत, पति को छोड़ प्रेमी के साथ मना रही थी रंगरलिया, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

झांसी। Jhansi News:  उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के करीब डेढ़ महीने बाद एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पति का दावा है कि उसने पत्नी को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। विरोध करने पर पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की। पीड़ित युवक अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत करते हुए सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

Patna Protest: BPSC TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र, बैरिकेडिंग तोड़ी, वॉटर कैनन और लाठीचार्ज के बीच कई घायल

शादी के बाद से ही पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित के मुताबिक, उसकी शादी 24 जून को हिंदू रीति-रिवाज से मध्य प्रदेश के भांडेर निवासी युवती के साथ हुई थी। युवक का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी पत्नी उसके साथ धोखा कर रही थी। उसने दावा किया कि पत्नी उसे नींद की गोलियां देने लगी थी। आरोप है कि चाय या दूध में कथित तौर पर नींद की दवा मिलाकर वह पति के सोने के बाद अपने प्रेमी से बातचीत करती थी।

दो बार प्रेमी से मिलने का लगाया आरोप

युवक के अनुसार, 19 अगस्त को वह कथित रूप से पत्नी के प्रेमी के घर पहुंचा था। इसके बाद 23 अगस्त को भी उसने दोनों को कथित आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पति का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो पत्नी ने उसके हाथ पकड़ लिए और कथित प्रेमी ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाने का प्रयास किया।

पड़ोसियों ने बचाई जान

पीड़ित का कहना है कि उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद वह वहां से निकल सका। युवक ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी जान का खतरा है और मामले में उचित कार्रवाई की जाए। घटना के बाद मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

CG Crime News: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग दंपति की मौत, घर के अंदर मिली सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शुरू की जांच

Jhansi News:  मामला चिरगांव थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित की ओर से प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। मोंठ क्षेत्राधिकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close