[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में जल्द होगी मानसून की एंट्री, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, गरज-चमक के साथ होगी बारिश

रायपुर। CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से पड़ रही उमस भरी गर्मी और बढ़ते तापमान से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। प्रदेश के मध्य और उत्तरी इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। कई जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।

Raipur Murder News: रायपुर में फिर मर्डर… इस इलाके में खून से लथपथ मिली युवक की लाश,पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

वहीं राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में तापमान अब भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है।

Raipur Chain Snatching: मां करती रही खरीदारी, बच्ची बनी निशाना, शातिर महिला चोर ने पार की चेन, CCTV आया सामने

CG Monsoon Update: विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और मौसम संबंधी जारी किए गए अलर्ट का पालन करने की अपील की है।कहा जा रहा है कि, यदि अनुमान के अनुसार मानसून समय पर प्रवेश करता है, तो प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close