छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG BREAKING:UCC को लेकर मुस्लिम समाज की अहम बैठक आज,शाम 4 बजे समिति के सामने रखेंगे पक्ष

प्रविंस मनहर/रायपुर – समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर रायपुर में आज मुस्लिम समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में समाज के बुद्धिजीवियों और विभिन्न वर्गों के लोगों से UCC को लेकर सुझाव और राय लिए जाएंगे। बैठक में UCC से जुड़े प्रस्तावों को तैयार कर समिति के समक्ष सौंपने की दिशा में चर्चा होगी। बैठक में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मस्जिदों में ऐलान कर लोगों से शामिल होने की अपील भी की गई है। समाज की ओर से लोगों से कहा गया है कि वे UCC को लेकर अपने सुझाव लिखित रूप में दो प्रतियों में लेकर बैठक में पहुंचें। इन सुझावों पर चर्चा के बाद समाज का पक्ष तैयार किया जाएगा।बताया जा रहा है कि बैठक के बाद शाम 4 बजे UCC समिति के समक्ष मुस्लिम समाज का पक्ष और प्रस्ताव रखा जाएगा।
Advertisement




