[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Rahul Gandhi On PM Modi: ‘प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?’ राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा-‘छात्रों से माफी मांगे पीएम मोदी’

नई दिल्ली। Rahul Gandhi On PM Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और छात्रों का उस पर भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने और छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लेने की अपील की।

CJP Protest: CJP प्रोटेस्ट से बिखरे विपक्ष हुए एकजुट! कांग्रेस-RJD तक सब एक सुर में, क्या PM मोदी- BJP के खिलाफ तीसरा मोर्चा हो रहा तैयार ?

राहुल गांधी ने कहा कि देशभर के छात्र जिस तरह की शिकायतें कर रहे हैं, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार, कांग्रेस लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाती रही है और इस संबंध में सरकार के समक्ष अपने सुझाव भी रख चुकी है। उन्होंने कहा कि, सरकार को छात्रों की भावनाओं को समझना चाहिए और उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी ने यह भी मांग की कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग जैसी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए और सरकार को संवाद के जरिए समाधान तलाशना चाहिए।

की इस्तीफे की मांग

राहुल गांधी ने कहा कि, “बात यह है कि देश के युवाओं के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए। देश के युवाओं के पास मौके नहीं हैं; सारे रास्ते बंद हैं; कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम का एक रास्ता खुला था, उसे भी बर्बाद कर दिया गया है। यहां मौजूद छात्र सिर्फ़ एजुकेशन सिस्टम के बारे में ही नहीं, बल्कि अपने भविष्य को लेकर भी शिकायत कर रहे हैं। वे मिस्टर अंबानी और मिस्टर अडानी, और RSS के एजुकेशन सिस्टम पर पूरी तरह कब्ज़ा करने की वजह से शिकायत कर रहे हैं। यह युवाओं के भविष्य का मामला है। वे अंबानी की शादी और वहां खर्च हो रहे 1000 करोड़ रुपये को देखते हैं, जबकि उनके पास अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए पैसे नहीं हैं। यह मामला एजुकेशन से कहीं बड़ा है। भारत के छात्र कह रहे हैं कि भारत में उनका कोई भविष्य नहीं है। उनकी बात सही है। धर्मेंद्र प्रधान, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, “मैं घायल छात्रों से मिलने जा रहा हूं।”

एजुकेशन सिस्टम को दीमक ने खोखला किया

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि, “मोदी जी ने कल जो हुआ, उसके लिए माफ़ी तक नहीं मांगी है। युवा एजुकेशन और टेस्टिंग सिस्टम के ख़िलाफ़ विरोध कर रहे हैं। पूरा देश जानता है कि एजुकेशन और टेस्टिंग सिस्टम को दीमक ने खोखला कर दिया है। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए और छात्रों की पिटाई करने की इस बकवास को रोकना चाहिए।”

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… 22 और 23 जुलाई को रद्द रहेंगी ये 8 ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

Rahul Gandhi On PM Modi: एक प्रश्न के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि केवल कार्रवाई का दावा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा बहाल करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के अवसर सीमित होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाएं युवाओं के लिए महत्वपूर्ण माध्यम हैं और यदि उनकी पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं तो इसका सीधा असर लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर पड़ता है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close