Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

घुमंतू पशुओं और सड़क दुर्घटना को लेकर निगम सख्त, अब सीधे पशु मालिक पर होगी FIR, हादसों पर लगेगा ब्रेक

जगदलपुर। CG News: शहर में सड़क दुर्घटना के कई मामले सामने आते हैं। जिसका एक कारण घुमंतू पशु भी हैं। जो बार-बार हटाने के बाद भी गाय, बैल सड़क पर घूमते नजर आते हैं तो कभी सड़क के बीच ही ढेरा जमाकर बैठ जाते हैं। जिस वजह से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। जिसे देखते हुए नगर निगम ने अब सख्त फैसला लिया। जिसके तहत अब सड़क पर घूमते पशु मालिकों पर FIR दर्ज की जाएगी।बता

बता दें कि, नगर निगम क्षेत्र के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास स्थित ग्रामीण इलाकों में भी यह सख्ती अपनाई जाएगी। नगर निगम, यातायात विभाग और ग्राम पंचायतों ने मिलकर सख्त कार्रवाई को लेकर अपनी सहमति दी है। साथ ही कहा गया कि, पशुओं की पहचना कर उन्हें गौशाला पहुंचा जाएगा और अगर इन पशुओं के साथ किसी प्रकार का कोई हादसा होता है तो उनके मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

CG News: वहीं इस दौरान निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें, क्योंकि इससे न सिर्फ उनकी जान खतरे में पड़ती है, बल्कि सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है। यह कदम शहर में बढ़ते हादसों पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

यह भी देखें

 

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close