Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Train cancelled : रक्षाबंधन में यात्रियों की बढ़ी मुस्किले,बिलासपुर जोन की कई ट्रेन रद्द..

रायपुर/प्रविंस मनहर – त्यौहार का सीजन शुरू हो रहा हैं ऐसे में लोगो का आवागमन तेज हो जाता हैं। ऐसे में रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया हैं। त्यौहार के सीजन में ज्यादा तर लोग अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए ट्रेन में सफर करना पसंद करते हैं। रेलवे ने एक बार फिर मेंटेनेंश के नाम से बिलासपुर जोन के चार ट्रेनों को रद्द कर दिया हैं। बता दे की 6 अगस्त से 14 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी। 7 अगस्त से 15 अगस्त तक टिटिलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 6 अगस्त से 14 अगस्त तक टिटिलागढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 7 अगस्त से 15 अगस्त तक रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रहेगी। लगातार ट्रेन के रद्द होने से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close