लापरवाही नहीं बर्दाश्त, कर्मचारीयो पर गिरी गाज
Negligence will not be tolerated, employees are punished

जांच में पाया गया कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स शीला सोरेन अवकाश की पूर्व स्वीकृति लिए बिना कार्य से अनुपस्थित थीं। इस कृत्य को कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए इससे पहले अस्पताल में पदस्थ आरएचओ (महिला) विक्टोरिया केरकेट्टा को भी निलंबित किया जा चुका है। वहीं, मेडिकल ऑफिसर पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, जिस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

मामले के संज्ञान में आते ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे प्रकरण की सख्त जांच के निर्देश दिए थे। उन्होंने साफ कहा था कि प्रसव जैसे संवेदनशील मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले सभी जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में जहां लोगों की निर्भरता पूरी तरह सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर होती है। स्वास्थ्य विभाग ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों, इसके लिए निगरानी और जवाबदेही की प्रक्रिया को और सख्त किया जाएगा।




