Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरबिहार

सीबीआइ ऑफिसर बता शिक्षिका से 60 लाख की साइबर ठगी

पांच राज्यों के अकाउंट में गया पैसा, पुलिस टीम अब करेगी गिरफ्तारियां

मोतिहारी. मोतिहारी जिले के संग्रामपुर के बरियरिया गांव की रहने वाली शिक्षिका नीतू कुमारी के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ है। तीन साल तक उन्हें बेवकूफ बनाकर बदमाशों ने करीब 60 लाख रुपये ठग लिए। सबसे हैरानी की बात यह है कि ठग खुद को सीबीआइ ऑफिसर बताते थे और केस में मदद करने का झांसा देकर बार-बार पैसे मांगते रहे।

नीतू कुमारी ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी 2022 को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने कहा—“मैं सीबीआइ ऑफिसर बोल रहा हूं, आपका केस मेरे पास आया है। बचना है तो पैसे खर्च करने होंगे।” उसने तीन-चार बैंक अकाउंट नंबर दिए और कहा कि अगर किसी को बताया तो केस निरस्त हो जाएगा। शुरुआत में शिक्षिका डर गईं और पैसे भेज दिए। इसके बाद तो जैसे सिलसिला चल पड़ा।

हर कुछ दिन पर नए-नए अकाउंट नंबर आते और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जाता। इस तरह करीब तीन साल तक शिक्षिका को लगातार ठगा गया। हालत यह हो गई कि उन्होंने दूसरों से कर्ज लेकर भी पैसे ठगों को भेज दिए।आखिरकार जब उन्हें शक हुआ कि यह सब फर्जीवाड़ा है, तब जाकर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में खुलासा

साइबर पुलिस ने जैसे ही मामले की जांच शुरू की, बड़ा खुलासा हुआ। ठगों ने जो 60 लाख रुपये ऐंठे थे, वह बिहार समेत पांच राज्यों—अररिया, बेंगलुरु, असम, ओडिशा और कोलकाता—के अलग-अलग बैंक अकाउंट में भेजे गए थे।

साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि सभी अकाउंट होल्डरों की पहचान कर ली गई है। अब पुलिस की टीमें इन राज्यों में जाकर गिरफ्तारी करेंगी। उन्होंने साफ कहा, “ठग बहुत जल्द जेल की सलाखों के पीछे होंगे।”

शिक्षिका की परेशानी

शिक्षिका नीतू कुमारी ने बताया कि लगातार डर और दबाव में वे ठगों की बातों में आ गईं। उन्हें लगता रहा कि सचमुच उनके खिलाफ कोई केस चल रहा है। ठगों की धमकी ने उन्हें चुप करा दिया और वे किसी से कुछ कह भी नहीं पाईं। आखिरकार 60 लाख रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा।

सावधान रहना जरूरी

यह मामला हर किसी के लिए सबक है। आजकल ठग खुद को सरकारी अधिकारी, बैंक मैनेजर या पुलिस अफसर बताकर फोन करते हैं और लोगों को डराकर पैसे ऐंठ लेते हैं। ऐसे किसी कॉल पर भरोसा करने से पहले तुरंत परिवार या नजदीकी थाने को जानकारी देना चाहिए। असली अधिकारी कभी फोन पर पैसे की मांग नहीं करता।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close