[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Guru Purnima 2026 Shubh Sanyog: इस गुरू पूर्णिमा बनने जा रहा है केंद्र दृष्टि योग, इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, व्यापार में करेंगे तरक्की

नई दिल्ली। Guru Purnima 2026 Shubh Sanyog: 29 जुलाई 2026 को गुरू पूर्णिमा मनाई जाएगई। इस बार शुक्र और मंगल की विशेष ग्रह स्थिति एक प्रभावशाली केंद्र दृष्टि योग का निर्माण कर रही है। ज्योतिष मान्यताओं में इस योग को धन, करियर, संपत्ति और भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जब दो प्रभावशाली ग्रह केंद्र भावों से एक-दूसरे को दृष्टि देते हैं, तो कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का प्रभाव विशेष रूप से चार राशियों पर अधिक अनुकूल रहने की संभावना जताई जा रही है।

Commonwealth Games: ASI ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक, DGP और सीएम साय ने दी बधाई

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से लाभकारी माना जा रहा है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। विशेष रूप से प्रॉपर्टी, निर्माण, फैशन और सौंदर्य से जुड़े क्षेत्रों में कार्य करने वालों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह योग करियर में नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके कार्य की सराहना हो सकती है। सरकारी और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह ग्रह योग व्यापार और पारिवारिक जीवन दोनों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। नए व्यावसायिक समझौते होने के संकेत हैं। वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल माना गया है। दांपत्य जीवन में मधुरता और आपसी सहयोग बढ़ सकता है।

Raipur Cyber ​​Fraud: ऑनलाइन पेमेंट लेने वाले दुकानदार रहें सावधान, लाखों का लग सकता है चूना, साइबर ठग अपना रहे नया फर्जीवाड़ा

मकर राशि

Guru Purnima 2026 Shubh Sanyog:  मकर राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक मजबूती का संकेत दे सकता है। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कुछ लोगों के लिए लंबी दूरी या विदेश यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close