Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

CG NEWS : कार की यार्ड में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा वाहनों को लिया चपेट में

कोरबा। जिले के रामपुर इलाके के मेडिकल कॉलेज के सामने सत्या ऑटो के नाम से कार का शोरूम में कार की यार्ड में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में 20 गाड़ियां आ गई। घटना में 4 गाड़ियां पूरी तरह से जल गई हैं। कहा जा रहा है आग यार्ड के बगल की झाडियों में लगी थी। यही आग पहले एक कार तक पहुंची। जिसे कारण यह हादसा हो गया है।

शोरूम ने बगल से ही कार की यार्ड बना रखा है। जहां खिची हुई गाड़ियां या अन्य तरह की यूज की हुई गाड़ियों को रखा जाता है। मंगलवार को भी यार्ड को खोला गया था। सुबह करीब 11.30 बजे के आस-पास पहले आग यहां खड़ी एक कार में लगी थी। वह धीरे-धीरे दूसरे गाड़ियों में फैल गई। यार्ड में काम कर रहे लोगों की नजर पड़ी तब तक कई गाड़ियों को आग ने चपेट में लिया था। बताया गया कि आग बगल की झाड़ियों में लगी थी। इन्हीं झाड़ियों से आग पहले कार में लगी फिर फैली है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। दमकल की गाड़ियों को औऱ पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके और दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे और आग को काबू पाने का प्रयास किया गया। चार कारें पूरी तरह से जल चुकी थीं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close