Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने आगजनी की घटना पर अब जाँच टीम गठित,5 दिनों में देना होगा रिपोर्ट

प्रविंस मनहर/रायपुर – देर रात रायपुर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आग लगने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच के लिए विशेष समिति का गठन किया गया है। आग की जांच के लिए गठित इस समिति की अध्यक्षता संभागीय संयुक्त संचालक संजय श्रीवास्तव करेंगे। वहीं समिति में सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय बजरंग प्रजापति और सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय सतीश नायर को सदस्य बनाया गया है। जांच समिति को 5 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close