Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सौम्या चौरसिया की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

रायपुर। Soumya Chaurasia: बहुचर्चित शराब घोटाला मामले से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।

सौम्या ने ईडी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के विरोध में हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इस मामले में हाईकोर्ट में बीते गुरुवार को सुनवाई पूरी हो गई थी और आर्डर रिजर्व रख लिया गया था। वहीं जांच एजेंसियों ने कोर्ट को बताया कि शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया की भूमिका गंभीर है और मामले की जांच अभी जारी है।

Soumya Chaurasia: बता दें कि, सुनवाई के दौरान ACB/EOW ने दलील दी कि, आरोपी को अग्रिम जमानत मिलने से जांच प्रभावित हो सकती है। कोर्ट ने इन तथ्यों को गंभीर मानते हुए सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब सौम्या चौरसिया की मुश्किलें बढ़ गई है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close