दुष्कर्म के 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर-चांपा। Janjgir-Champa Gang Rape: जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक अनाचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 युवकों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। बता दें कि, घटना 28-29 सितंबर की रात की है। जब एक महिला को कुछ युवक मोटरसाइकिल में जबरन बैठाकर सुनसान जगह लेकर गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए।
वहीं घटना के बाद पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक विजय पांडये के निर्देशन में टीआई जेपी गुप्ता और साइबर की विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की और 24 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Janjgir-Champa Gang Rape: बताया गया कि, सभी आरोपी चांपा थाना क्षेत्र के घोघरानाला के निवासी है। जिन्होंने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि, यह कार्रवाई महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैये का उदाहरण है।




