Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

गैस सिलेंडर से लेकर पेंशन स्कीम तक आज से देशभर में बदल गए ये नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नई दिल्ली। 1 December Rules Change: हर महीने की पहली तारीख को देशभर में कई तरह के बदलाव होते हैं। वहीं आज से दिसंबर माह की शुरूआत हो चुकी है। इन बदलावों में LPG सिलेंडर, ATF कीमतें, आधार कार्ड अपेडट शामिल हैं। जिसका असर आम इंसान की रोजमर्रा जिंदगी से लेकर उसकी जेब पर  पड़ता है। तो चलिए जानते हैं किन-किन चीजों में बदलाव हुआ है।
  1. गैस सिलेंडर के बाद- हर महीने की तरह इस बार भी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। कमर्शियल LPG सिलेंडर (19KG) की कीमत में ₹10 की कमी आई  है। ये नई कीमतें आज से लागू हो चुकी है। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

2. पेंशन स्‍कीम स्विच नहीं कर पाएंगे कर्मचारी- कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम  में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 नवंबर तक थी जो की अब खत्म हो चुकी है। अब कोई भी कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से इस UPS स्कीम में स्विच नहीं कर पाएंगे।

3. लाइफ सर्टिफिकेट- सरकार द्वारा रिटायर सरकारी कर्मचारी की पेंशन जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट मांगा गया था। जिसे जमा करने के लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई थी। जो की अब खत्म हो चुकी है। ऐसे में जिन लोगों ने सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है उनकी पेंशन रूक सकती है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है की इसकी डेडलाइन बढ़ाई जाएगी।

4. ATF में बदलाव-  आज से विमान ईंधन की कीमतें भी बढ़ गई है। जिसका सीधा असर एयर टिकट पर पड़ेगा।  ऐसे में दिल्ली में एटीएफ की कीमत नवंबर के मुकाबले ₹5133.75 की बढ़ोतरी के साथ प्रति किलोलीटर ₹99,676.77 हो गई है।

5. आधार कार्ड से जुड़े बदलाव- आज से आधार कार्ड अपडेट करवाना आसान हो जाएगा। इस नए अपडेशन प्रोसेस में अब डेटा का सत्यापन पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे सरकारी रिकॉर्ड से हो जाएगा। जिसके तहत अब आधार कार्ड पर नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो, मोबाइल नंबर सब ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close