तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
रायपुर। Raipur Accident: राजधानी रायपुर से इस वक्त हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला विधानसभा टेकारी रोड का बताया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, टेकारी रोड पर एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक का नाम कुश साहू बताया गया, जो टेकारी का रहने वाला था और दूध बेचने का काम करता था।
Raipur Accident: इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नाराजगी जताते हुए चक्काजाम कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची विधानसभा पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन बावजूद इसके स्थानीय निवासियों का हंगामा जारी रहा। हालांकि पुलिस ने आरोी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
टेकारी रोड पर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर..
युवक की मौके पर हुई मौत…
विधानसभा पुलिस मौके पर पहुंची..
आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम..
मृतक युवक का नाम कुश साहू..
टेकारी का रहने वाला था मृतक..
दूध बेचने का करता था काम..
कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया..
स्थानीय निवासियों का हंगामा जारी.




