Railway Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, 2 हजार से भी ज्यादा पदों पर निकली भर्ती
नई दिल्ली। Railway Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी साबित हो सकती है ये खबर। दरअसल, वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने जबलपुर, भोपाल, मध्य प्रदेश और कोटा, राजस्थान में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें करीब 2865 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू होगी, जिसकी आखिरी तारीख 29 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए और इसके साथ ही आईटीआई की डिग्री होना भी अनिवार्य है।
आयु सीमा
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 15 साल से अधिकतम 24 साल निर्धारित की गई है। जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जिसकी गणना 20 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
अधिकतम 24 साल
ओबीसी : 3 साल
एससी/एसटी : 5 साल
पीडब्ल्यूडी (सामान्य) : 10 साल
पीडब्ल्यूडी (ओबीसी) : 13 साल
पीडब्ल्यूडी (एससी/एसटी) : 15 साल
Railway Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवार को 141 रुपए और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला को 41 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे।




