[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Chamba Accident: 800 फीट नीचे गहरी खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

शिमला। Chamba Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास  गहरी खाई में गाड़ी गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में घंटों तक लंबा जाम लग गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।

Droupadi Murmu Visit MP : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, ओंकारेश्वर से कूनो तक कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

जानकारी के अनुसार, सभी कार सवार काकड़ोथा गांव में एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। ग्राम महल पंचायत के सपरोठ गांव के तीन महिलाओं और तीन पुरुषों समेत छह लोग सवार थे। तभी छतरूंड के पास अनियंत्रित होकर बोलेरो सड़क से फिसलकर 800 फीट गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे। गहरी खाई से सभी सात शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि, अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में काफी परेशानी आई।

Lok Sabha Speaker:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे,कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Chamba Accident: पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर वाहन की गति, या किसी अन्य यांत्रिक खराबी जैसे संभावित कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने सपरोठ पंचायत में मातम का माहौल है। चंबा जैसे पहाड़ी जिलों में संकरे और घुमावदार रास्ते, तीव्र ढलानें और कई बार खराब सड़क की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close