[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Rath Yatra Special Train 2026: पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, चलेंगी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Rath Yatra Special Train 2026: भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। रेलवे ने गोंदिया और पुरी के बीच रथयात्रा स्पेशल ट्रेन (08801/08802) चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन जुलाई माह में निर्धारित तिथियों पर संचालित होगी, जिससे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को पुरी पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

School Cleaning Staff Strike: 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे स्कूलों के सफाई कर्मचारी, सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का लगाया आरोप

इन तारीखों में चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08801 गोंदिया-पुरी रथयात्रा स्पेशल 2, 9, 16 और 29 जुलाई को गोंदिया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, टिटलागढ़, संबलपुर, कटक और भुवनेश्वर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 10:00 बजे पुरी पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 08802 पुरी-गोंदिया रथयात्रा स्पेशल 3, 10, 17 और 30 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे पुरी से रवाना होकर अगले दिन सुबह गोंदिया पहुंचेगी। वापसी यात्रा में भी सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अभी भी सीटें उपलब्ध

रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन को ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) के तहत संचालित किया है। वर्तमान बुकिंग स्थिति के अनुसार कई सीटें अभी भी खाली हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक 9 जुलाई की यात्रा के लिए 573, 17 जुलाई को 570 और 29 जुलाई को 572 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं वापसी की ट्रेन में 10 जुलाई के लिए 704 तथा 30 जुलाई के लिए 537 सीटें अभी भी बुकिंग के लिए खाली हैं।

20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए गए हैं। इनमें 10 स्लीपर, 3 थर्ड एसी, 2 सेकंड एसी तथा दिव्यांग यात्रियों और गार्ड के लिए 2 विशेष कोच शामिल हैं। रेलवे का उद्देश्य रथयात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है।

इन ट्रेनों के रद्द रहने से बढ़ सकती है परेशानी

दूसरी ओर, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में तकनीकी कार्य और रोलिंग ब्लॉक के चलते झारखंड से ओडिशा की ओर चलने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनों में 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस शामिल है, जो जुलाई में 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26 और 30 तारीख को नहीं चलेगी। इसके अलावा 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर 9, 11, 16, 18, 23, 25 और 30 जुलाई को रद्द रहेगी, जबकि 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर 10, 12, 17, 19, 24, 26 और 31 जुलाई को संचालित नहीं होगी।

CG Cabinet Meeting: सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में इस दिन होगी कैबिनेट बैठक, किसानों और मानसून सत्र पर रहेगा फोकस

यात्रा से पहले करें शेड्यूल की जांच

Rath Yatra Special Train 2026: रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का समय और वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें। रथयात्रा के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अग्रिम आरक्षण कराने और निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचने की भी सलाह दी गई है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close