Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पहले की पत्नी की हत्या, फिर ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, हैरान कर देगी वजह

रायपुर। Raipur Crime: राजधानी रापुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खूद ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान पुलिस को मृतक के जेब से सुसाइड नोट भी मिला है।

दरअसल, यह पूरा मामला, खम्हारडीह थाना इलाके का है।  यहां चंडी नगर निवासी राजन गुप्ता अक्सर शराब पीकर पत्नी रेखा गुप्ता से मारपीट और विवाद करता था। दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। वहीं कल घटना वाले दिन भी रेखा और राजन के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद राजन ने रेखा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

Raipur Crime: बता दें कि, पत्नी की हत्या के बाद राजन ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल की और कचना रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो लोगों की मौत से परिवार में मातम पसर गया है इलाके में भी शोक का माहौल है।

 

 

यह भी देखें

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close