VIDEO : ICU वार्ड में घूम रही गाय, बड़ी लापरवाही का वीडियो वायरल… इंचार्ज और गार्ड हटाए गए

राजगढ़। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने दिख रही है। वीडियो में देखा जा सकता है की आईसीयू वार्ड में एक गाय घूम रही है। आईसीयू वार्ड में इंसान को एंट्री मुश्किल से मिलती है तो यहाँ एक गाय आसानी से घूम रही है। यह वीडियो एक बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। दरअसल, यह वायरल वीडियो मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के जिला अस्पताल का है। गाय के ICU में ऐसे घूमने के वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने 3 कर्मचारियों के साथ वार्ड के 1 गार्ड को तत्काल हटा दिया है। साथ ही सिक्योरिटी एजेंसी को भी नोटिस जारी किया गया है
जिला अस्पताल के ICU वार्ड के अंदर गाय घूम रही है। जबकि अस्पताल के दोनों गेट पर मवेशियों को रोकने के लिए काऊ कैचर लगे है। वहीं, अस्पताल में 24 घंटे गार्ड तैनात रहते है। उसके बावजूद गाय अस्पताल के ICU वार्ड तक पहुंच गई। उसी दौरान किसी ने गाय को वार्ड में घूमता देख, उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब ICU वार्ड में गाय के घूमने का वीडियो जिला स्वास्थ्य अधिकारी तक पहुंचा तो ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और गार्ड की लापरवाही सामने आई। जिस पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी में ड्यूटी में लापरवाही करने वाले 3 कर्मचारी और 1 गार्ड को नौकरी से हटा दिया है। साथ ही सिक्योरिटी एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है।
#WATCH मध्य प्रदेश: राजगढ़ में एक ज़िला अस्पताल के ICU वार्ड में गाय के घुस जाने का मामला आया।
(सोर्स: वायरल वीडियो) pic.twitter.com/vET9FvTuJY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2022




