
रायपुर: राजधानी में गुंडे बदमाशों पर पुलिस का ख़ौफ़ बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा न ही गुंडे बदमाशों को कानून का डर न ही जेल जाने का डर है खुलेआम शहर में दादागिरी करते हुए दहशत बना रहे हैं कभी मारपीट कर वीडियो वायरल कर अपना धौंस जमाने की कोशिश कर रहे हैं तो कभी हथियार लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं आखिरकार शहर में इन सब चीजों पर कैसे और कब लगाम लगेगी यह एक बड़ा सवाल है।
राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र से एक बार फिर सोशल मीडिया में बदमाशों का उपद्रवी वीडियो सामने आया है जिसमें दो युवकों द्वारा एक युवक को जमीन पर पटक कर बेरहमी से पीटा जा रहा है। हालांकि पुलिस सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई और नाबालिगो पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया.
जानकारी के मुताबिक नशे में धुत्त नाबलिगों ने पीड़ित से पैसे कि मांग कि, पैसे नही देने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी. घटना के बाद पुलिस ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए बाल सुधार गृह भेज दिया है। विदित हो कि शहर में कुछ दिनों से नाबालिगों द्वारा ही बड़ी बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. इसे लेकर पुलिस ही नहीं नाबालिगो के परिजनों को भी इस ओर ध्यान देना होगा ताकि बच्चों को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके और बढ़ते अपराध को रोका जा सके।




