बड़ी खबर…जोन कार्यालय से गायब हुए जमीन से जुड़े दस्तावेज, प्रशासनिक हलकों में मचा हड़कंप, जताई गई ये आशंका
रायपुर। Raipur Zone 10 Office : राजधानी रायपुर नगर निगम क्षेत्र से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें जोन-10 कार्यालय से जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों के गायब होने की सूचना ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार, जोन कार्यालय से भूमि रिकॉर्ड और विकास से जुड़े कई फाइलें (नस्ती) लापता पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि करीब 100 एकड़ भूमि से संबंधित दस्तावेजों में से लगभग 15 से 20 एकड़ जमीन के रिकॉर्ड गायब हो गए हैं।
Read More: 3 संशोधन बिल पेश होते ही सदन में हंगामा, सपा सांसद ने किया परिसीमन बिल का विरोध
इन दस्तावेजों में कमर्शियल बिल्डिंग, अपार्टमेंट और अन्य निर्माण परियोजनाओं से जुड़े आवेदन भी शामिल थे, जो भवन निर्माण और विकास अनुमति प्रक्रिया के तहत जोन कार्यालय में जमा किए जाते हैं। जिसमें नाली, पानी, बिजली, सड़क के लिए अनुमति के लिए निगम से अनुमति लेना होता है। नगर निगम के विभिन्न जोनों से प्राप्त फाइलें आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यालय और TNC शाखा को भेजी जाती हैं। ऐसे में दस्तावेजों के गायब होने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
Read More: राजधानी में आधी रात आग का तांडव, टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, प्लाईवुड समेत गौदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक
Raipur Zone 10 Office: नगर निगम आयुक्त द्वारा फाइलें तलब किए जाने के बाद विभाग में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। प्रारंभिक स्तर पर बिल्डरों और कुछ निगम कर्मचारियों के बीच कथित मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है। इस पूरे मामले में दस्तावेजों के गायब होने से जुड़े पत्र भी सामने आए हैं, जिन्हें लेकर जांच की मांग तेज हो गई है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
यह भी देखें




