[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Nakti Villege: अचानक नहीं हुई नकटी में अतिक्रमण की कार्रवाई! बिंदुवार समझिए कब-कब क्या हुआ

रायपुर। Raipur Nakti Villege: राजधानी रायपुर से लगे माना स्थित ग्राम नकटी में हाल ही में हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, उपलब्ध सरकारी दस्तावेजों के अनुसार यह कार्रवाई अचानक नहीं हुई, बल्कि वर्ष 2020 से शुरू हुई प्रशासनिक और राजस्व प्रक्रिया का परिणाम बताई जा रही है। आइए, पूरे घटनाक्रम को क्रमवार समझते हैं।

CG Weather Update: पूरे प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून, आज होगी झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

1. दिनांक 01-09-2020

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा कलेक्टर कार्यालय को पत्र क्रमांक 1747/का.अभि./संभाग-4/20 के माध्यम से ग्राम नकटी के खसरा क्रमांक 420, रकबा 15.479 हेक्टेयर भूमि को सामान्य आवासीय योजना हेतु आवंटन की मांग प्रस्तुत की गई। इस संबंध में नक्शा एवं खसरा संलग्न किया गया था। उस समय प्रदेश में तत्कालीन सरकार द्वारा इस योजना की नींव रखी गई।

2. भू-अभिलेख प्रक्रिया प्रारंभ

उक्त मांग के आधार पर भू-अबंटन अधिकारी द्वारा ग्राम नकटी, हल्का नं. 70 की 15.47 हेक्टेयर भूमि को भू-आवंटन हेतु प्रस्तावित करते हुए आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

3. दिनांक 09-11-2020

नायब तहसीलदार द्वारा भूमि आवंटन के संबंध में आपत्तियाँ आमंत्रित करने हेतु सार्वजनिक इश्तिहार जारी किया गया।

4. दिनांक 04-01-2021

नायब तहसीलदार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी संबंधित विभागों को आपत्ति दर्ज कराने हेतु पत्र प्रेषित किया गया। सभी विभागों से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।

5. दिनांक 26-06-2021 (पटवारी प्रतिवेदन)

पटवारी द्वारा स्थल निरीक्षण उपरांत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें ग्राम की स्थिति निम्नानुसार दर्ज की गई थी। जिसमें  ग्राम की कुल जनसंख्या: 2110, कुल शासकीय भूमि: 22.736 हेक्टेयर, निजी भूमि: 24.175 हेक्टेयर, शेष भूमि को शामिलन चारागाह के रूप में दर्ज किया गया।

6. दिनांक 26-06-2021 (टिप्पणी)

राजस्व अभिलेख में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि उक्त भूमि गृह निर्माण आवंटन हेतु प्रस्तावित है।

7. दिनांक 08-12-2021

गृह निर्माण मंडल द्वारा एसडीएम को पत्र भेजा गया, जिसमें पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर यह स्पष्ट किया गया कि प्रस्तावित भूमि में लगभग 3 हेक्टेयर क्षेत्र में केवल कच्चे मकान एवं बाड़ी स्वरूप अतिक्रमण पाया गया।

8. दिनांक 25-02-2022

गृह निर्माण मंडल द्वारा उक्त भूमि के आवंटन हेतु पुनर्विचार करते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

CM Visit:आज रायपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

वर्ष 2023 के बाद की स्थिति

Raipur Nakti Villege: जब भूमि चिन्हांकन एवं आवंटन प्रक्रिया की जानकारी ग्रामीणों को हुई, तब मुआवजे के लालच में कई गैर-जरूरी व्यक्तियों द्वारा पूर्व सरपंच की मिलीभगत से शामिलन चारागाह भूमि पर अवैध कब्जा किया गया। जहाँ वर्ष 2021 के निरीक्षण में केवल 3 हेक्टेयर में कच्चे मकान एवं बाड़ी पाए गए थे, वहीं वर्ष 2023 में स्थिति गंभीर रूप से बदल गई और लगभग 15 हेक्टेयर भूमि पर पक्के मकानों के रूप में अतिक्रमण कर लिया गया। बता दें कि, यह तथ्य कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, रायपुर द्वारा पत्र क्रमांक 3203/कार्य.अभि./संभाग-04/रायपुर/21 में भी उल्लेखित है।

वर्ष 2023 के बाद कब्जे का विवरण
निर्मित मकानों का आकारवार विवरण:
1000 वर्गफीट – 7 मकान
1200 वर्गफीट – 3 मकान
5000 से 10000 वर्गफीट – 13 मकान
10000 वर्गफीट से अधिक – 21 मकान
कब्जाधारियों की सामाजिक स्थिति का विवरण
ऐसे परिवार जिनके उसी गांव में पहले से मकान हैं – 44
बेटी-दामाद, जिनके अन्यत्र पहले से मकान हैं – 15
ऐसे परिवार जिनके पास कहीं भी मकान नहीं है – 16

 

Skip to PDF content
Skip to PDF content
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close