[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CGNews:आज होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक,खरीफ फसल और बारिश से हुए नुकसान पर हो सकती है चर्चा

प्रविंस मनहर/रायपुर – साय सरकार की आज अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी प्रस्तावों और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और खरीफ फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा पर भी चर्चा हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक,फसल क्षति के आकलन, प्रभावित किसानों को राहत और अन्य जरूरी कदमों को लेकर भी मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श कर सकती है। इसके साथ ही कई विभागों के लंबित प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close