Breaking news
Advertisement
झारखंडबड़ी खबरहादसा

उड़ान भरते ही क्रैश हुआ ग्लाइडर, घर की छत पर गिरा; 2 घायल

झारखंड। धनबाद में गुरुवार को एक जॉयराइड ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिर गया। ग्लाइडर बरवाअड्डा हवाई पट्टी से उड़ान भरकर शहर के ऊपर भ्रमण कर रहा था और इसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद ग्लाइडर अनियंत्रित होकर बिरसा मुंडा पार्क के समीप नीलेश कुमार के घर पर जा गिरा।

हादसे में ग्लाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, इस दौरान ग्लाइडर पर सवार उसका पायलट और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पिछले कुछ समय से ग्लाइडर के द्वारा धनबाद शहर का हवाई भ्रमण कराया जा रहा है। इसी क्रम में किसी तकनीकी खराबी के कारण धनबाद शहर के आसमान में हवाई उड़ान भर रहा ग्लाइडर अचानक अनियंत्रित होकर बरवाअड्डा हवाई अड्डे से करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर क्रैश हो गया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close