Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मनरेगा बचाओ संग्राम सहित अन्य मुद्दों पर लोगों को करेंगे संबोधित

रायपुर। Rahul Gandhi Comes To Chhattisgarh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मार्च के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे धमतरी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि इस सभा में वे मनरेगा बचाओ संग्राम सहित ग्रामीण रोजगार, किसानों से जुड़े मुद्दे और राज्य के अन्य जनहित विषयों पर अपनी बात रखेंगे।

बता दें कि, उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। सभा की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) चीफ दीपक बैज धमतरी का दौरा करेंगे। वे स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आयोजन स्थल, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

Rahul Gandhi Comes To Chhattisgarh: राहुल गांधी के इस दौरे को राज्य की राजनीति में अहम माना जा रहा है, खासकर ग्रामीण और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस की रणनीति के संदर्भ में। वहीं 23 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है जो की 20 मार्च तक चलेगा। वहीं इसी बीच 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होना है, जिसमें छत्तीसगढ़ से भी दो सीटें खाली हो रही हैं। ऐसे में राहुल गांधी का दौरान काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी देखें

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close