[t4b-ticker]
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Ambikapur News: जिले में बंदर का खौफ…पालने से 5 माह के मासूम को उठा ले गया बंदर, पानी भरे ड्रम में डाला और फिर….

अंबिकापुर। Ambikapur News: सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम रजपुरी कला से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बंदर ने घर के आंगन में पालने में सो रहे 5 माह के मासूम बच्चे को उठाकर ले गया और उसे पास में रखे पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। गनीमत रही कि बच्चे की मां ने समय रहते यह दृश्य देख लिया और तत्काल ड्रम से बच्चे को बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।

Anti Paper Leak Bill: पेपर लीक पर सख्त कानून लागू, राष्ट्रपति से मिली मंजूरी, दोषियों को 10 साल तक की जेल

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मासूम घर के आंगन में पालने में सो रहा था। इसी दौरान एक बंदर अचानक वहां पहुंचा और बच्चे को उठाकर कुछ दूरी पर रखे पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। मां ने बिना देर किए ड्रम से बच्चे को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

Lokmanya Tilak Award: लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए NSA अजीत डोभाल, बताया गर्व का विषय

Ambikapur News: घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार बंदर घरों में घुसकर लोगों पर हमला कर चुके हैं और बच्चों तथा महिलाओं के लिए खतरा बन गए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि उत्पाती बंदरों को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं वन विभाग ने मामले की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close