
JEE एडवांस्ड 2025 का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन IIT कानपुर ने किया था। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर चेक कर सकते हैं।
रजित गुप्ता बने ऑल इंडिया टॉपर
इस साल कोटा के छात्र रजित गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। उनके साथ कोटा के 4 अन्य छात्रों ने भी टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है, जिससे कोटा में जश्न का माहौल है।
इस साल 30% गिरी कटऑफ
JEE एडवांस्ड 2025 की परीक्षा 18 मई को देशभर के 224 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा कुल 360 अंकों की थी (पेपर-1 और पेपर-2, प्रत्येक 180 अंक)।
इस बार कटऑफ में लगभग 30% की गिरावट देखने को मिली है।
- पिछले साल की कटऑफ: 109
- इस साल की कटऑफ: 76
कुल रजिस्ट्रेशन
इस बार 1.87 लाख से अधिक छात्रों ने JEE एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।
JEE एडवांस्ड 2025 के टॉप 10 टॉपर्स
- रजित गुप्ता
- सक्षम जिंदल
- माजिद मुजाहिद हुसैन
- पार्थ मंदार वर्तक
- उज्जवल केसरी
- अक्षत कुमार चौरसिया
- साहिल मुकेश देव
- देवेश पंकज भैया
- अर्णव सिंह
- वडलामुडी लोकेश
Advertisement




