[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

UP News: एक रात और पलभर में ही तबाह हुआ पूरा परिवार, 6 लोगों की मौत से इलाके में फैली सनसनी, जानें आखिर क्या थी वजह

प्रतापगढ़। UP News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में बुधवार देर रात एक जर्जर दो मंजिला मकान का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के एक कमरे में सो रहे थे। मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर की सुरक्षा होगी हाईटेक, होटल, गेस्ट हाउस, लॉज की AI से होगी निगरानी, तैयार किया जाएगा डिजिटल रिकॉर्ड

दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

छह लोगों की गई जान, एक घायल

हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रीता, बेटे नितिन, बहू माधुरी और दो मासूम बच्चों माधो व अद्विक की मौत हो गई। वहीं परिवार का बड़ा बेटा अमन गंभीर रूप से घायल है, जिसका मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

बारिश के बीच अचानक ढहा मकान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में देर रात से लगातार बारिश हो रही थी। घर में एसी होने के कारण परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान मकान का जर्जर हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। अचानक हुए हादसे में किसी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

प्रशासन ने शुरू की जांच

सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में मकान काफी पुराना और जर्जर पाया गया है। आशंका है कि लगातार बारिश के कारण भवन की संरचना कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और घायल युवक के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Ambikapur News: भीषण सड़क हादसा, बस और इनोवा की टक्कर में महिला की मौत, 7 घायल

जर्जर भवनों को लेकर बढ़ी चिंता

UP News: इस हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में पुराने और जर्जर मकानों की समय-समय पर जांच और आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे कमजोर और क्षतिग्रस्त भवनों में रहने से बचें तथा खतरे की आशंका होने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

एक ही कमरे में सो रहा था पूरा परिवार… बारिश ने छीन ली 6 जिंदगियां, प्रतापगढ़ हादसे से मचा कोहराम

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close