Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़युथ अड्डा

BSF Recruitment 2025: युवाओं के लिए खुशखबरी, BSF में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर निकली भर्ती, मिलेगी मोटी सैलरी

नई दिल्ली। BSF Recruitment 2025: बीएसएफ यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके तहत कुल 3588 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 3406 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 182 पद आरक्षित है। इसमें आवदेन की प्रक्रिया कल यानी 24 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जिसकी आखिरी तारीख 23 सितंबर 2025 तक है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसमें आवेदन के लिए कौन पात्र होंगे।

शैक्षणिक योग्यता

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं पास (फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स) उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि10वीं पास उम्मीदवार को दसवीं के बाद 2 साल का आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए।

आुयसीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। बता दें कि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लोगों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सैलरी

इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवार को 25,500 से 81,100 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे साथ ही अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन शुल्क

इसमें यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए + 59 रुपए सीएससी चार्ज देना होगा, जबकि एससी, एसटी, महिला, विभागीय, एक्स सर्विसमैन नि:शुल्क (सीएससी चार्ज लागू) रहेगा।

BSF Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन करके पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।
मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फॉर्म सब्मिट करें।
इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close