Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

ताश के पत्तों का खेल बना हत्या की वजह,आपस मे वाद विवाद के बाद खुनी लड़ाई!

The reason for the murder became a game of cards, the fight after the debate between themselves!

हिमांशु /राजधानी रायपुर के थाना विधानसभा क्षेत्र के सड्डू स्थित बैरागी डेरा में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मामूली ताश पत्ती खेलने के विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि अंततः एक युवक की जान ले ली गई। इस सनसनीखेज वारदात में मुख्य आरोपी अर्जुन बैरागी को पुलिस ने महज चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो भाई अभी भी फरार हैं।

घटना का खुलासा तब हुआ जब कटोरा तालाब निवासी भागचंद चंदवानी ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा देवेंद्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा, बीते एक साल से सड्डू के बैरागी डेरा में अपनी मुंहबोली बहन के घर रहकर खिलौनों की बिक्री करता था। जो 25 जुलाई की रात 12:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि अर्जुन बैरागी और उसके दो भाई डाडो व साहिल ने मिलकर उनके बेटे के साथ मारपीट की है।

 

मौके पर पहुंचने पर यह पता चला कि करीब 7-8 दिन पहले ताश खेलने के दौरान अर्जुन और देवेंद्र के बीच विवाद हुआ था, जो अब जानलेवा संघर्ष में तब्दील हो गया। बताया जा रहा 24 जुलाई की रात करीब 11 बजे, गौरा चौरा में शराब के नशे में खड़े देवेंद्र ने अर्जुन बैरागी को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान अर्जुन ने कमर से चाकू निकालकर देवेंद्र पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। तभी अर्जुन के भाई डाडो और साहिल भी वहां पहुंचे और तीनों ने मिलकर देवेंद्र से मारपीट की। कुछ देर बाद देवेंद्र हॉकी स्टिक लेकर अर्जुन के घर पहुंचा, जहां अर्जुन ने पहली मंजिल से सीमेंट पोल का टुकड़ा उसके सिर पर फेंक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण देवेंद्र बेहोश हो गया और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना विधानसभा की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अर्जुन बैरागी को धर दबोचा। पूछताछ में अर्जुन ने अपना जुर्म कबूल किया है और बताया कि हत्या की योजना उसने अपने दोनों भाइयों के साथ मिलकर रची थी।वहीं, फरार दो अन्य आरोपियों – डाडो और साहिल की तलाश तेज़ कर दी गई है। पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है.

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close