बांग्लादेश में हिंसा के बीच राजधानी रायपुर में अलर्ट, चलाया गया ऑपरेशन समाधान, हिरासत में 100 से अधिक संदिग्ध
रायपुर। Raipur Alert: बांग्लादेश में बीते दिनों भड़की हिंसा के बीच राजधानी रायपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है।रायपुर पुलिस ने बांग्लादेश में हिंसा के बीच रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ की आशंका पर ‘ऑपरेशन समाधान’ चलाया। सुबह 4 बजे शुरू अभियान में 1000 से ज्यादा बाहरी लोगों की तस्दीकी की गई, 100 से अधिक संदिग्ध हिरासत में लिए गए। मोवा, खमतराई, टिकरापारा, उरला और सिविल लाइन में छापेमारी हुई।
इसके साथ ही ऑटो चालक और मजदूरी करने वाले संदिग्ध सभी पुलिस लाइन लाए गए। जहां दस्तावेज अधूरे, मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच की गई। इनमें से कई लोगों के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
Raipur Alert: बता दें कि, एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह की मौजूदगी में तड़के 4 बजे से अभियान शुरू किया गया। वहीं बांग्लादेश में जारी हिंसा के चलते राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और संदिग्ध लोगों पर पुलिस नज़र बनाए हुए है।




