CG Police Transfer: प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेबदल, इधर से उधर किए गए 69 पुलिसकर्मी, यहां देखें पूरी लिस्ट
मनेंद्रगढ़। CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में कुल 69 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह द्वारा जारी निर्देश के अनुसार तबादला सूची में 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 13 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षक शामिल हैं। आदेश जारी होने के बाद विभागीय स्तर पर हलचल देखी जा रही है।
Read More: Lawyer Commits Suicide: ‘पापा को लाश छूने भी मत देना’ वकील ने सुसाइड नोट लिख कोर्ट की 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, हैरान कर देगी वजह
CG Police Transfer: जानकारी के अनुसार, इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य (CG Police Transfer) पुलिस व्यवस्था में कार्यक्षमता बढ़ाना और प्रशासनिक कसावट लाना है, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके। प्रशासन का कहना है कि यह कदम नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और इससे जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।






