Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़हादसा

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से सहायक शिक्षिका की मौत, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

 

बीजापुर : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सहायक शिक्षिका गीता पैंकरा की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे स्कूटी से स्कूल से घर लौट रही थीं। आईटीआई कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

गीता पैंकरा, रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील की निवासी थीं और प्राथमिक शाला पेद्दापारा, तुमनार में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर की रफ्तार बहुत तेज थी और वह असंतुलित रूप से सड़क पर चल रहा था।

 

घटना की जानकारी मिलते ही बीजापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

स्थानीयों में आक्रोश, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

इस दुर्घटना ने न सिर्फ एक शिक्षक का जीवन छीना, बल्कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता भी खड़ी कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close