Breaking news
Advertisement
देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार तेजी से प्रगतिशील : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मोहनपुर में गंगा नदी पर 36 करोड़ की लागत से बनने वाले पीपा पुल का शिलान्यास, डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों का भरोसा दोहराया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत रसलपुर में पत्थरघाट-हरदासपुर के बीच गंगा नदी पर बनने वाले पीपा पुल का शिलान्यास केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में किया गया। विधायक राजेश कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल की विकास योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुत किया। समारोह में भाजपा के कई नेता व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इस पुल के निर्माण, अधिष्ठापन, मरम्मत व रखरखाव पर लगभग 36 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। पुल के बन जाने से बख्तियारपुर से मोहनपुर सहित दर्जनों प्रखंडों की दूरी 90 किमी से घटकर मात्र 15 किमी रह जाएगी। इससे वैशाली, समस्तीपुर और पटना जिलों के हजारों लोगों को मुख्य मार्ग से जोड़ने में बड़ी सुविधा होगी।

कार्यक्रम में नित्यानंद राय ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में डबल इंजन की सरकार ने भरोसे एवं विकास का नया कीर्तिमान गढ़ा है। हर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की वापसी निश्चित है।

समारोह में हरियाणा बीजेपी के नेता, प्रखंड प्रमुख, भाजपा-जदयू के पदाधिकारी, और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने शिलान्यास स्थल तक जुलूस निकालकर पल को ऐतिहासिक बताया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close