Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़मौसम

NH43 में लगी जाम, पुलिस प्रशासन ने स्थिति सामान्य करने के लिए झोंकी ताकत

कड़कड़ाती ठंड में पुलिस के जवान हाईवे में तैनात

अम्बिकापुर। 28 दिसंबर 2021 को जिला सरगुजा एवं शहर अंबिकापुर में हुए अतिवृष्टि की वजह से NH-43 में निर्माणाधीन सड़क लुचकी घाट के पास अत्यधिक कीचड़ हो जाने से अंबिकापुर से सीतापुर की ओर जाने वाली मार्ग में आवागमन अवरुद्ध हो गया है।

इस सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक अमित कांबले के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में ,कोतवाली प्रभारी राहुल तिवारी ,यातायात शाखा प्रभारी जयराम चेरमाको, एवं मणिपुर चौकी प्रभारी अनीता आयाम के द्वारा मार्ग में आवागमन को सामान्य बनाने के लिए मशक्कत की जा रही है जो बीते रात से अनवरत जारी है वर्तमान में छोटे वाहनों के लिए दरिमा तिराहा से एवं रघुनाथपुर से मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है तथा बड़े एवं हैवी वाहनों को सीतापुर में ,बतौली में एवं रघुनाथपुर में रोका गया है इस वक्त एनएच 43 के ठेकेदार से संपर्क करके हाईवा वाहन से डी हिलॉक्स स्कूल के पास गिट्टी गिरा कर मार्ग को दुरुस्त करने का प्रयास जारी है यातायात सामान्य होने में कुछ समय और लगने की संभावना है।

जनमानस से सहयोग के लिए अपिल

अंबिकापुर में यह पहला अवसर है जब पुलिस प्रशासन नेशनल हाईवे में लगी जाम को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए पुरी ताकत झोंक दिया हो ऐसा इस लिए भी की वर्तमान के पुलिस कप्तान हर स्थिति पर खुद नजर बनाए रखते हैं नहीं तो इससे पहले भी जाम की स्थिति देखी गई है लेकिन पुलिस अधिकारियों को कोई मतलब नहीं होता था।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close