CG IFS Transfer: छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 IFS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
रायपुर। CG IFS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार सात वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
जारी आदेश के तहत कांकेर में पदस्थ मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) राजेश कुमार चंदेल को अब मुख्य वन संरक्षक (समन्वय) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जगदलपुर के मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) आलोक कुमार तिवारी को मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी) के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में कार्य योजना बिलासपुर में मुख्य वन संरक्षक के रूप में कार्यरत राम अवतार दुबे को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, नया रायपुर में क्षेत्रीय महाप्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वन संरक्षक (प्रशासन, राजभाषा एवं समन्वय) विवेकानंद झा को कांकेर का प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) बनाया गया है।
वन उप संरक्षक (रिकॉर्ड) लक्ष्मण सिंह को कार्य योजना मंडल बिलासपुर का प्रभारी वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं स्टायलो मंगावी को वर्तमान दायित्वों के साथ जगदलपुर के प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।वर्ष 2021 बैच की युवा आईएफएस अधिकारी निमला खेस्स को जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
अतिरिक्त प्रभार का आदेश भी जारी
वन विभाग द्वारा जारी एक अन्य आदेश में अनिमेष गोवर्धन को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ प्रभारी वन उप संरक्षक (रोकड़) तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ प्रमाणीकरण समिति (CGCERT) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की कवायद
CG IFS Transfer: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का मानना है कि अधिकारियों की नई पदस्थापना से विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, निर्णय प्रक्रिया में तेजी तथा प्रशासनिक कार्यक्षमता को मजबूती मिलेगी। विभागीय स्तर पर इसे संगठनात्मक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






